उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम धामी पहुंचे चमोली,शहीद सम्मान यात्रा का किया शुभारंभ ।

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर आज 15 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने चमोली जिले के सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि हर वीर जवान का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि 13 जिलों में होने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल हों और यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत करें।
नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के वीर जवान देश की सुरक्षा को तत्पर रहते हैं। ये क्रांति और शांति की धरती है। शहीद सपूत किसी एक परिवार का नहीं है, बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा, कहा कि कांग्रेस ने जवानों की शहादत और देशभक्ति का सिर्फ मजाक बनाया है।
जेपी नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई है। उसे हर जगह कमीशन ही कमीशन दिखता है। उन्होंने राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि पीएम मोदी का विकास का मिशन है। कांग्रेस को सिर्फ कमीशन दिखता है। मिशन वाले को आगे बढ़ाओ, कमीशन वाले को घर बैठाओ। उत्तराखंड को बढ़ाना है तो बीजेपी सरकार को लाना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड में दो दिवसीय कार्यक्रम है। जिसके लिए वह सोमवार की सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचे। कुछ देर एक रिजॉर्ट में रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर से सहस्त्रधारा हेलीपैड से ही चमोली के लिए रवाना हो गए। चमोली पहुंचने पर जनता ने जेपी नड्डा का अभिवादन और स्वागत किया। शहीद सम्मान यात्रा को लेकर देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़े  रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *