यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- 1947 में मोदी जैसा नेतृत्व होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता

Spread the love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैश्य समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा सांसद नरेश अग्रवाल अैर विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने भी भाषण दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद से भारत की दिशा को मजबूती से बदलने का काम शुरू हुआ। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां भारत का परचम नहीं फहरा रहा हो। दुनिया के मंच पर भारत की धमकेदार पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भारतीय दृष्टि दी है। 1947 में यदि मोदी जैसा नेतृत्व भारत के पास होता तो आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत होता। मुख्यमंत्री योगी रविवार को वैश्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले कोरोना महामारी आई होती तो सोचिये देश का क्या हाल होता। पहले पर्व व त्योहारों पर अराजकता का माहौल था। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अब दंगाइयों को पता है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बना है। हर पंजीकृत व्यापारी का 10 लाख रुपये का बीमा कर रहे हैं। सिंगल विंडो का सबसे बड़ा प्लेटफार्म यूपी के पास है। डबल इंजन की सरकार ने आम जन के जीवन मे परिवर्तन किया है। आज पर्व व त्योहार मनाने में कोई बाधा नहीं है। 2017 से पहले कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। हमने धूमधाम से यात्रा निकाली और पुष्पवर्षा भी कराई।
मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल इस देश के नायक हैं। उनकी जिन्ना से तुलना करने वालों का पर्दाफाश करना चाहिए।
वैश्य समाज भाजपा को 15 दिन का समय दे: स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा को राम के नाम पर 15 दिन का समय दे। भाजपा वैश्य समाज के दम पर खड़ी हुई है। पहले लोग टीका लगाने, मन्दिर जाने और खुद को हिन्दू कहने से डरते थे आज वही लोग मन्दिर मन्दिर जा रहे हैं। हम मिशन के लिए काम करते हैं। हम सपा-बसपा की तरह लूटने नहीं आए हैं। कश्मीर में पहले सेना पर पत्थर फेंके जाते थे आज फूल बरस रहे हैं।
भाजपा सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण सड़क पर माहौल बनाता है लेकिन व्यापारी दुकान पर माहौल बनाता है। तन और मन तो कोई भी दे सकता है लेकिन धन व्यापारी ही दे सकता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का रक्षक वैश्य समाज ही है। राजनीतिक दलों में कोषाध्यक्ष पद वैश्य समाज को दिया जाता था लेकिन अब दूसरे समाज को देना चाहिए क्योंकि अब दूसरे समाज के लोग भी व्यापार करने लगे हैं। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुंडाराज समाप्त कर व्यापारी को अच्छा माहौल दिया है। व्यापारी को व्यापार के लिएअच्छा माहौल चाहिए। योगी के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी
विधानसभा उपाध्यक्ष बोले- पिछली सरकार में सबसे ज्यादा वैश्य समाज ही प्रताड़ित था
विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकार ने सबसे ज्यादा वैश्य व व्यापारी समाज को प्रताड़ित किया था। प्रदेश की जनता ने 2007 से 2017 तक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालो को सत्ता से बाहर किया है। 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

और पढ़े  देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *