लालकुआं / हल्दूचौड : झोपड़ी में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जला ।

ग्राम धनपुर –

आज लगभग दोपहर 1:00 बजे भाष्कर कबड़वाल के घर में सालों से रह रहे उनके बटाईदार सोमपाल पुत्र झाझन लाल मूल निवाशी गोपालपुर कनमन बरेली अपने बेटे बहु व पत्नी के साथ रहकर खेती का काम करता था और झोपड़ी बनाकर वही रहता था आज अचानक दिन में अज्ञात कारणों से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। जब तक परिवार के लोग व गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक घर में रखे 30 हजार से ज्यादा की नकदी व लगभग एक तौला जेवर और राशन आदि जरूरत की सभी चीजें जल गयी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया । आग लगने से घर में रखी नगदी, सोने के जेवरात सहित लाखों रुपये सामान जल गया । ये आग कैसे लगी कारण किसी को पता नहीं ।
सोमपाल के घर का पूरा सामान जल जाने से उसके पास खाने व पहनने तक के वस्त्र तक नहीं रह गए हैं। सोमपाल में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। कड़ी मेहनत से एकत्र की गई पूंजी पल भर में आग ने स्वाहा कर दिया। अब वह इस घटना को ईश्वर की देन मानते हुए अपने मन को समझाने का प्रयास कर रहा है।

और पढ़े  एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…