उत्तराखंड : – प्रदेश में बना पहला चिल्ड्रन कोविड वार्ड,  ब्लैक फंगस मरीजों के लिए बेड आरक्षित होंगे….

Spread the love

ऋषिकेश स्थित राइफल मैन जसवंत सिंह रावत अस्थाई अस्पताल में प्रदेश का पहला 90 बेड का चिल्ड्रन कोविड क्यूबिक वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा अस्पताल में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीजों के लिए 90 बेड आरक्षित रखे गए हैं।

ये पहला अस्पताल होगा जहां परिजनों को रोजाना मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रैबार विभाग भी बनाया गया है। अस्पताल में कोविड गाइडलाइन और विदेश के बड़े संस्थानों की चिकित्सा विधि के आधार पर मरीजों का उच्चस्तरीय इलाज किया जाएगा।

तीसरी लहर के बच्चों के संक्रमित होने की आशंका और ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ध्यान में रखते हुए राइफल मैन जसवंत सिंह रावत अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया गया है। अस्थाई अस्पताल के प्रभारी और एम्स ट्रॉमा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि अस्पताल में 90-90 बेड का चिल्ड्रन कोविड क्यूबिक वार्ड और म्यूकोरमाइकोसिस क्यूबिक कोविड वार्ड बनाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  gold-silver: भाव गिरने के बाद भी सोने-चांदी फीकी, बाजारों में फिर भी नहीं लौटी रौनक
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *