gold-silver: भाव गिरने के बाद भी सोने-चांदी फीकी, बाजारों में फिर भी नहीं लौटी रौनक

 

सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद हल्द्वानी के सराफा बाजार में रौनक लौटती नजर नहीं आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है जिससे ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा है और कारोबार सुस्त बना हुआ है। हल्द्वानी के मुख्य बाजार से लेकर सराफा गली तक, दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल कम हैं। सराफा व्यापारियों का कहना है कि जब भी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को लेकर अस्थिरता का माहौल बनता है तो व्यापार की रफ्तार सुस्त पड़ जाती है।

 

पिछले दस दिनों सोने-चांदी के भाव

तारीख सोना 24 कैरेट (10 ग्राम) चांदी प्रति किलो

13 मार्च 1,59,000         2,64,500

14 1,58,500               2,64,500

15 1,58,500               2,64,500

16 1,57,500               2,60,000

17 1,57,600              2,62,000

18 1,56,700              2,58,500

19 1,52,400              2,40,000

20 1,51,500              2,42,000,

21 1,48,800              2,35,000

22 1,41,540              2,32,320

23 1,45,970              2,55,131

दुकानदार बोले

कई बार ग्राहक कम रेट पर बनवाने के लिए ऑर्डर देता है लेकिन जब वह गहने लेने आता है रेट में वृद्धि हो जाती है। पुराने ऑर्डर और तय सौदे के कारण दुकानदार को बढ़े हुए दामों का बोझ खुद उठाना पड़ता है। इससे कई बार भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। -राजू भोसले सुनार, बाजार

और पढ़े  उत्तराखंड: सीएम धामी ने की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से किया जुड़ने का आह्वान

 

चांदी के दाम गिरने से इसके कारोबार में हल्की हलचल जरूर हुई है लेकिन बाकी पूरा बाजार इस समय पूरी तरह से शांत है। जब तक सोने-चांदी के रेटों में स्थिरता नहीं आएगी तब तक बाजार का माहौल और व्यापारिक गतिविधियां ऐसी ही बनी रहेंगी। -कमल कुमार, सुनार मुख्य बाजार

पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के रेटों में गिरावट तो दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद कारोबार अच्छा नहीं हो रहा है। कीमतों को लेकर बनी हुई इस अस्थिरता के बीच आम लोगों को मौजूदा दामों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। -प्रीत पाल सिंह, सोनार, मुख्य बाजार

  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…