उत्तराखंड / पिरान कलियर :लगातार दूसरे साल हज यात्रा हुई रद्द, हज जाने वाले यात्रियों को झटका

Spread the love

उत्तराखंड में हज यात्रा पर जाने की चाह रखने वाले 71 लोगों को कोरोना ने लगातार दूसरे झटका दिया है। दूसरी लहर के चलते इस बार भी हज यात्रा को सऊदी अरब ने रद्द कर दिया। ऐसे में पिछले दो साल से हज यात्रा पर जाने का इंतजार करने वालों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। हज यात्रा रद् करने के संबंध में वीडियो जारी कर सऊदी अरब और केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है।

पिछले साल कोरोना के चलते हज यात्रा रद्द कर दी गई थी। इस बार हज यात्रा के लिए कई लोग आस लगाए बैठे थे और उन्होंने आवेदन भी किए थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस पर भी इन लोगों को मायूसी हाथ लगी। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम ने पत्र जारी कर बताया कि ऑल इंडिया हज कमेटी के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने वीडियो जारी कर बताया है कि कोरोना के कारण इस वर्ष भी सऊदी अरब सरकार ने 2021 की हज यात्रा रद्द कर दी है।

केवल सऊदी अरब के नागरिक और वहां रह रहे अन्य देशों के लोग नियमों के तहत हज यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश से हज यात्रा पर जाने के लिए 710 लोगों ने आवेदन किया था। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सऊदी सरकार ने 18 से 60 साल के यात्रियों को वैक्सीन को दोनों डोज लगाने के बाद हज की अनुमति देने की बात कही थी, लेकिन अब यात्रा रद्द कर दी गई है।

और पढ़े  हल्द्वानी- रक्षामंत्री राजनाथ का जनसभा में संबोधन, अतिक्रमण करने वालों के लिए उत्तराखंड में एक ही जगह है वो है जेल 

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *