उत्तराखंड : पत्नी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर पति को उतारा मौत के घाट .

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, नौगांव ब्लॉक के हिमरौल गांव में महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

बड़कोट के नायब तहसीलदार जगेंद्र चौहान ने बताया कि बताया कि काजल उम्र 21 वर्ष और जसपाल राणा उम्र 22 वर्ष की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला की एक महीने की बेटी भी है। सोमवार देर रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने पति की हत्या कर दी

राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य ने बताया की हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को महिला के घर से करीब 25 मीटर दूर से बरामद कर लिया गया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। महिला के खिलाफ राजस्व चौकी दारसौं में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने रात को ही महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया था।


Spread the love
और पढ़े  Rishikesh: बिजली के पोल में लगी आग,मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *