उत्तराखंड नेपाल बॉर्डर : पूरा किया सर्वे, जगमग होंगी नेपाल सीमा से लगी एसएसबी की 10 बीओपी।

Spread the love

उत्तराखंड में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील नेपाल सीमा से लगे इलाके जल्द ही विद्युत प्रकाश से जगमगाएंगे। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने इसकी पहल शुरू कर दी है। एसएसबी ने क्षेत्र में 35 किलोमीटर के दायरे में फैली 10 बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) को विद्युतीकृत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिजली विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब एसएसबी मुख्यालय के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजकर बजट का आग्रह करेगा।

काली नदी से लगी नेपाल सीमा की सुरक्षा का जिम्मा एसएसबी की बीओपी का है। लेकिन दूरदराज की कई बीओपी न केवल सड़क से कटी हैं, बल्कि इनमें बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। इनमें रात को उजाले के लिए चंद सोलर लाइटें हैं, लेकिन ये नाकाफी हैं। बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब एसएसबी ने विद्युतीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि एसएसबी के आग्रह पर 35 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने का सर्वे किया जा चुका है। इसके लिए 2.46 करोड़ रुपये का  आंकलन दिया गया है। एसएसबी की ओर से इस रकम को जमा कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 

बिजली लाइन बिछाने का एसएसबी की बीओपी को तो फायदा होगा ही, क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लोगों की रातें भी जगमग हो सकेंगी। सीमांत के इन इलाकों में बिजली नहीं होने से लोगों को एकमात्र सौर ऊर्जा का सहारा है, लेकिन अक्सर सौर ऊर्जा में आने वाली खामियों से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

और पढ़े  उत्तकाशी- विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में 400 हेक्टेयर क्षेत्र पर संकट, खाई में बदल रहे घास के मैदान

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *