उत्तराखंड / देहरादून : राज्य में 100 के पार पेट्रोल के दाम, जानें क्या है आज कीमत ।

Spread the love

राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से पार हो गए हैं। शनिवार को राजधानी में सामान्य पेट्रोल 100 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर बिका। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 99 रुपये 91 पैसे थे। राजधानी में पहली बार सामान्य पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक हुए हैं। इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 से ज्यादा हुए थे। वहीं डीजल की कीमत 92 रुपए 94 पैसे प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

रोजाना कीमतों में बदलाव
प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। रोजाना नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय होते हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- कांग्रेस एससी विभाग में दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त, विनोद कुमार और आर्य को मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *