उत्तराखंड : देहरादून 18 से 44 साल के वैक्सीनेशन पर ग्रहण राज्यों के पास स्टॉक नहीं!

Spread the love

कोरोना के प्रकोप को मात देने के लिए वैक्सीनेशन का अभियान जारी है. एक मई से इस अभियान को नई रफ्तार मिलने जा रही है. एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति के लिए वैक्सीनेशन ओपन हो जाएगा. लेकिन इस मिशन पर ग्रहण लगता दिख रहा है, क्योंकि कई राज्य सरकारें कह चुकी हैं कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं.
उत्तराखंड में कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से लगातार सरकार द्वारा ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने यह भी बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन हेतु 122108 डोज कोविशील्ड एवं 42 हजार 370 डोज़ कोवैक्सीन की आपूर्ति जल्द भारत सरकार द्वारा की जाएगी. हम वैक्सीन की निर्माता कम्पनियों से लगातार सम्पर्क में हैं. उन्हें डिमांड भी दे दी गई है। हम भारत सरकार से भी सम्पर्क में हैं. प्रदेश में 18 साल से 45 आयु के लोगों का वैक्सीनेशन की निश्चित डेट बताना अभी मुश्किल है, परंतु यह एक सप्ताह बाद ही शुरू हो पाएगा.


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: पंजाब से आए जत्थे के साथ वार्ता रही सार्थक, चौथे दिन नीचे आए सभी निहंग
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *