उत्तराखंड : देहरादून प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बड़ा 5654 नए संक्रमित.

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोविड 19 का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में भी कोरोना वायरस तेजी के साथ बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक हो गया है।
प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 5654 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 186772 पहुंच गया है।
इधर आज 4215 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 124565 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 5654 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 1915 ,हरिद्वार से 856, नैनीताल जिले से 999, उधमसिंह नगर से 397 ,पौडी से 366 , टिहरी से 140, चंपावत से 105, पिथौरागढ़ से 66, अल्मोड़ा 220, बागेश्वर से 26 , चमोली से 264 , रुद्रप्रयाग से 166 ,उत्तरकाशी से 134 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में आज 122 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 5654 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 186772 मरीजों में से 124565 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3840 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,2624 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 55886 है।

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…