उत्तराखंड/थराली चमोली : प्रधानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों पर लगातार सरकार द्वारा अनदेखी करने पर ब्लाक मुख्यालय के दफ्तरों पर ताले जड़ कर,हवन करने के साथ ही धरना प्रदर्शन जारी रखा।

Spread the love

अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लेकर राज्य प्रधान संघ के आह्वान पर विकास खंड नारायणबगड़,थराली, देवाल और घाट में ब्लाक मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए कार्य वहिष्कार किया गया।
मंगलवार को विधानसभा थराली के चारों ब्लाकों में ग्राम प्रधानों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विकास खंड कार्यालय मै तालाबंदी की।

प्रधान संगठन का कहना है कि पिछले छह दिनों से प्रधान संघ अपनी मांगो को लेकर पिछले 6 दिनों से धरना दे रहे है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा उनकी मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिससे प्रधान संगठन आक्रोशित है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि सीएससी को ग्राम पंचायतों से 2500 रुपया प्रतिमाह दिए जाने के आदेश को अविलंब वापस लिया जाना चाहिए। कहा कि ग्राम पंचायतें अपने काम करने में सक्षम हैं इसलिए सरकार को अपनी हठधर्मिता को छोड़कर ग्राम पंचायतों को स्वतंत्र काम करने देना चाहिए। कहां गया है कि 15 वें वित्त की धनराशि में कटौती पर रोक लगाई जाए और पहले की भांति 15वें में कंटेनजेंसी की राशि को 10 प्रतिशत रखी जानी चाहिए।साथ ही मांग की गई है कि ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रूपया से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने के साथ ही सेवाकाल समाप्त होने के बाद 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दिए जाने का आग्रह भी किया गया है। प्रधानों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम भी किया।

बताते चलें कि सरकार द्वारा प्रधानों की भारी उपेक्षाओं से नाराज़ प्रदेशभर में पहली जुलाई से धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश है। और उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा

और पढ़े  ऑपरेशन प्रहार: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 13 दोपहिया बरामद, रेकी के बाद करते थे चोरी

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *