उत्तराखंड / चमोली : बारिश से कई सड़कों पर आवाजाही ठप्प।

Spread the love

क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण बगोली-चूला-गबिनी मोटर मार्ग और नारायणबगड़ परखाल चोपता मोटर मार्ग कल बृहस्पतिवार से यातायात के लिए ठप्प हो कर रह गए हैं।

नारायणबगड़ परखाल चोपता मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य के चलते आजकल बारिश के दौरान जगह जगह पहाड़ी खिसकने का सिलसिला जारी है।जिस कारण रोज रोज सड़कों पर आवाजाही ठप्प हो जा रही है।

कल देर शाम से पूरे कड़ाकोट पट्टी के दर्जनों गांवों के मुसाफिरों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ा है।उसी तरह बगोली चूला गबिनी सड़क पर भी पहाड़ी दरकने से लोगों की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
बताते चलें कि पहाड़ों में सड़कों के सुधारीकरण निर्माण या नल निर्माण कार्य में शुरू से ही लापरवाही से सड़कें बनाने के लिए पहाड़ों को बेतरतीब तरीकों से खोद डाला जाता रहा है।जिस कारण लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- बदरीनाथ में पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप, आर्मी मेजर समेत 10 से 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *