नैनीताल / हल्द्वानी : बड़ी खबर -: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 युवतिया बरामद…

* नैनीताल टीम का हल्द्वानी के

आज दिनांक 05-08-2021 को श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया के आदेशानुसार डॉ0 श्री जगदीश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी महोदय,व श्री शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय के दिशा निर्देशन में हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर श्रीमती ललिता पांडे प्रभारी निरीक्षक प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा *स्पा 19 दुर्गा सिटी सेंटर में औचक निरीक्षण* किया गया दौराने निरीक्षण के दिल्ली और दिनेशपुर की रहने वाली है 05 युवतियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल द्वारा रिकवर करते हुए स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई तथा रिकवर युवतियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल टीम द्वारा वन सेंटर मुखानी भेजा गया दौराने निरीक्षण के स्पा सेंटर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया व स्पा सेंटर के संचालिका एवं मैनेजर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। डॉ0 श्री जगदीश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी श्री शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय की उपस्थिति में मौके पर श्री हरीश चन्द्र नायब तहसीलदार हल्द्वानी को बुलाया गया जिनके द्वारा स्पा 19 दुर्गा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सील किया गया।

*पुलिस टीम*

1- श्रीमती ललिता पांडेय प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल
2- कांस्टेबल किशन सिंह
3- महिला कांस्टेबल पार्वती टम्टा
4- महिला कांस्टेबल कुसुम बिष्ट

और पढ़े  रुड़की: झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी पैर में गोली
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…