उत्तराखंड : गंगा दशहरा (19 जून ) से हरिद्वार से लगते सभी बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती कोविड रिपोर्ट और पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगी एंट्री

Spread the love

कोरोना संक्रमण कम होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में 20 जून को होने वाले गंगा दशहरे के स्नान पर 19 जून की सुबह से ही जिले के सभी बॉर्डरों पर पुलिस का पहरा लग जाएगा। 20 जून की शाम आठ बजे तक पहरा रहेगा। 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने की अनुमति मिलेगी।

कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के साथ ही जिले में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से यात्री आ रहे हैं। गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हालांकि जिले में 22 जून तक कोविड कर्फ्यू जारी है।

20 जून को गंगा दशहरे का स्नान है। इसके चलते बॉर्डर पर 19 जून की सुबह से सख्ती बढ़ाई जाएगी। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर सभी नियम कायदे पूरे करने के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा। गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान सांकेतिक ही होगा। इस दौरान गंगा सभा के पदाधिकारियों व पुरोहितों को ही अनुमति दी जाएगी। वहीं हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
धर्मनगरी के मंदिरों में अभी बाहरी श्रद्धालु दर्शन के लिए कम आ रहे हैं। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर के महंत मंगलपुरी ने बताया कि मंदिर में सामाजिक दूरी के नियमों के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। पवित्र शिवलिंग को किसी को छूने की अनुमति नहीं है। स्थानीय श्रद्धालु ही फिलहाल मंदिर में आ रहे हैं। 

और पढ़े  हल्द्वानी- कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग के प्रिया बैंड बना हादसों का ब्लैक स्पॉट,RTO ने किया निरीक्षण

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया है। हरकी पैड़ी पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी है। रात में भी लोग हरकी पैड़ी पर गंगा किनारे परिवार के साथ बैठे रहते हैं। इससे हरकी पैड़ी के निकट मोती बाजार, अपर रोड एवं आसपास के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है।

जिले के बॉर्डर पर फिलहाल कोई रोकटोक नहीं हो रही है। ऐसे में यात्रियों को आना लगातार जारी है। बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण और 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता है।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *