उत्तराखंड : प्रदेश में आज 264 नए केस मिले, 7 लोगों की हुई मौत, 345 ठीक होकर लौटे घर।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 345 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, आज कुल संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सात हजार पार पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 28671 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, चमोली में आठ, चंपावत में 26, देहरादून में 55, हरिद्वार में 45, नैनीताल में 12, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 24 और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 38 हजार 66 हो गई है। इनमें से तीन लाख 21 हजार 807 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3471 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 7011 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…