उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री महाराज के बयान पर विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना ।

Spread the love

TSR 2 सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शनिवार को कहा कि हमने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर बड़े ठेकों को छोटा किया है ताकि कार्यकर्ताओं को काम मिले। उनके इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस को प्रदेश सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया।

कांग्रेस ने कहा कि जो आरोप वह सरकार पर लगा रहे थे, उसे कैबिनेट मंत्री के बयान ने सही साबित कर दिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महाराज के बयान से भाजपा सरकार की पोल खुल गई कि वह अपने कार्यकर्ताओं को ठेके देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव ला रही है। 

महाराज का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका यह बयान रुद्रपुर के प्रवास के दौरान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में महाराज कह रहे हैं कि वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनेंगे और उनके काम करेंगे। महाराज मीडियाकर्मियों से कह रहे हैं, कार्यकर्ताओं ने यह कहा था कि सिंचाई विभाग में बड़े-बड़े ठेके हैं। छोटे ठेके होने चाहिए। हम कैबिनेट में प्रस्ताव ले आए हैं और छोटे-छोटे ठेके कर दिए हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को काम मिले और इकोनॉमी बूस्ट हो।

महाराज के बयान पर प्रदेश कांग्रेस की इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महाराज के बयान पर तंज किया। उन्होंने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की सारी पोल सतपाल महाराज ने खोल दी। वह कैमरे के सामने कह रहे हैं कि कार्यकर्ताओं की मांग पर सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर बड़े ठेके छोटे कर दिए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को ठेके मिल सकें।

और पढ़े  देहरादून- प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: शहर में ‘जाम’ ने पकड़ी रफ्तार.. कुछ किलोमीटर का सफर अब घंटों की मुश्किल, ये हैं बड़ी वजहें

    Spread the love

    Spread the loveकुमाऊं के सबसे बड़े कारोबारी शहर की रफ्तार जाम के पहियों में फंस गई है। सुबह की शुरुआत हो या शाम का वक्त, शहर की मुख्य सड़कों से…


    Spread the love

    जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह हुई घायल, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveथानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *