उत्तराखंड मौसम खबर : प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ।

प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने इन जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ अन्य इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने का भी अनुमान है।

शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। राज्य के तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी जिलों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

इससे तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। दूसरी ओर राजधानी दून में भी बादल छाये रहने का अनुमान है। दिन में दो से तीन दौर की बारिश हो सकती है। इससे दून के तापमान में करीब सात डिग्री तक की कमी आने के आसार हैं। लोगों को दिन में होने वाली गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

और पढ़े  देहरादून - उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य: अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए 6 नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…