उत्तराखंड : कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, यूपी से सटे बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात

Spread the love

कांवड़ यात्रा पर पाबंदी के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। 24 जुलाई से सख्ती बढ़ा दी जाएगी। कांवड़ या गंगाजल लेने हरिद्वार आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि, वाहनों के आनेजाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। अगर कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
राज्य सरकार ने कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने भी पुलिस को पाबंदी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं। ऐसे में यूपी की सीमा से सटी जिले की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। हर आने जाने वाले की सघन चेकिंग की जा रही है। 24 जुलाई से कांवड़ियों के लिए सीमाएं सील कर दी जाएंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से हरिद्वार आने का कारण भी पूछा जाएगा। अगर कोई कांवड़ यात्रा के लिए आत है तो उसे बॉर्डर से ही लौटा दिया जाएगा। एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई से बालावाली-मंडावर बॉर्डर, खानुपर-पुरकाजी बॉर्डर, सिकंदरपुर-पुरकाजी बॉर्डर और दल्लावाला-मोरना बॉर्डर पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  बागेश्वर- कत्यूर महोत्सव का रंगारंग आगाज, CM धामी ने वीडियों संदेश से दीं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *