उत्तराखंड : ऊधमसिंह नगर के दोबारा एसएसपी बने बरिंदरजीत सिंह,पहले हो चुका है ट्रांसफर ।।।

Spread the love

रुद्रपुर तराई में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए आईपीएस अधिकारी बरिंदरजीत सिंह को फिर से एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अपने सख्त अनुशासन और निर्णय के चलते ट्रांसफर भी झेल चुके हैं। वहीं चुनाव आयोग ने अब उन्हें जिले के लिए सबसे मुफीद समझते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है।
पीएसी मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात बरिंदरजीत सिंह ऊधम सिंह नगर के एसएसपी की कमान संभालेंगे। ऊधम सिंह नगर जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र होने के साथ ही मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों का भी क्षेत्र है। ऐसे में ऊधम सिंह नगर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिस से पार पाने के लिए पूर्व में एसएसपी रह चुके अधिकारी को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।
माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान एसएसपी अपने सख्त तेवर के चलते शांतिपूर्ण माहौल पैदा करने में कामयाब रहेंगे। वहीं अभी तक करीब डेढ़ साल से जिले की कमान संभाल रहे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि शीघ्र ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के लिए भी स्थानांतरण का आदेश आ सकता है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *