उत्तराखंड : 16 अगस्त से खुलेंगे जूनियर हाईस्कूल, गाइडलाइन हुई जारी ।

Spread the love

राज्य में सोमवार से पांच हजार से अधिक सरकारी एवं निजी जूनियर हाईस्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने एवं कोविड गाइड लाइन का पालन किए जाने के लिए सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रदेश में पांच हजार से अधिक सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल हैं। शासन की ओर से पूर्व में इन स्कूलों को दो अगस्त से खोलने के आदेश हुए थे, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि दो अगस्त के बजाए इन स्कूलों को 16 अगस्त से खोला जाएगा। विभाग ने दो अगस्त से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोला था। जबकि अब सभी जूनियर हाईस्कूलों को खोला जाएगा। हालांकि, अभी प्राथमिक विद्यालय नहीं खुलेंगे। स्कूल खोले जाने को लेकर शासन की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक यदि कोई छात्र बिना मास्क स्कूल आता है तो ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल को मास्क की व्यवस्था करनी होगी।
स्कूल खुलने के दौरान सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूलों को खोलने से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही, प्रशासन अलर्ट
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *