उत्तरप्रदेश : सपा नेता के उत्पीड़न से परेशान महिला ने अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने किया आत्मदाह का प्रयास.

Spread the love

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को उन्नाव में समाजवादी पार्टी के नेता ने बंधक बनाकर रखा है। जिस समय महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया उसी समय अखिलेश यादव गाड़ी में बैठककर निकले लेकिन उन्होंने इस महिला को अनदेखा कर दिया।
महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
लखनऊ, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास का दौर जारी है। अलीगढ़ के एक नेता ने बीते दिनों टिकट ना मिलने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया था तो सोमवार को शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों के काफिला के सामने एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
अखिलेश यादव जब पार्टी ऑफिस से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला को पेट्रोल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा लेकिन उनकी गाड़ी चली गयी। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को रोका और किनारे ले आई।
महिला का आरोप है कि दो महीने से उसकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक कि थी, लेकिन उसे कहीं से मदद नही मिली। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ऐसा पता चलने पर आज वो सपा कार्यालय आई थी और अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसे किसी ने मिलने नही दिया, जिसके बाद उसने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्मदाह करने की कोशिश की है।

और पढ़े  योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, 21 प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Spread the love
  • Related Posts

    आज राममंदिर ट्रस्ट की बैठक: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला, पढ़ें गोपाल राव ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही…


    Spread the love

    कार में चलता था ‘बेटा या बेटी’ बताने का गोरखधंधा: गर्भपात का भी इंतजाम, चीन की मशीन से खोल रहे थे गर्भ का राज

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद जिले में भ्रूण की लिंग जांच करने व गर्भपात कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *