उत्तर प्रदेश : वन महोत्सव में 25 करोड़ पौधे लगाने का दावा, वही यूपी में बनेगा आज नया रिकॉर्ड।

Spread the love

वन महोत्सव के तहत आज योगी सरकार पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधरोपण करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारी भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पौधरोपण करने के साथ इसकी भी निगरानी करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाने की है। इस बाबत इच्छुक लोगों को उनके कृषि जलवायु की अनुकूलता के अनुसार उनकी पसंद की प्रजातियों के पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। हर जिले के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। अब तक लोग 17 करोड़ से अधिक पौधे ले जा चुके हैं। लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं, इसके लिए सरकार ने ‘पौधे लगाओ-इनाम पाओ’ के नाम से एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसके तहत पौध लगाने की फोटो वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। पौधरोपण वाली खास प्रविष्टियों को सरकार पुरस्कृत भी करेगी।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी में सिमरधा डैम पर स्मृति वाटिका की स्थापना करेंगी। इसके तहत वह वहां पर पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाएंगी। स्मृति वाटिका में पौधों की कुल संख्या करीब पांच हजार होगी। स्मृति वाटिका झांसी से करीब 8 किमी दूर झांसी-ग्वालियर मार्ग पर पहुज नदी के किनारे बने सिमरधा बंधे के पहुंच मार्ग पर है। इसके एक ओर पहुज नदी का विशाल जलभराव वाला क्षेत्र है, तो दूसरी ओर हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद की विशाल प्रतिमा।

और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां

पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। वन विभाग इसकी नोडल एजेंसी है। 26 अन्य विभाग इसमें सहयोग कर रहे हैं। इन विभागों को कुल 19.20 करोड़ पौधरोपड़ का लक्ष्य दिया गया है। बाकी 10.80 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा। कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार हर जिले में लोगों की मांग के अनुसार समय से पौधे उपलब्ध हों, इसके लिए वन विभाग की 1813 पौधशालाओं में 42.17 करोड़ पौध तैयार है। रेशम और उद्यान विभाग की नर्सरियों में पौध तैयार की गई है। पारदर्शिता के लिए जो विभाग पौधे लगाएगा, वह उस जगह की जिओ टैंगिग भी कराएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *