अयोध्या : भाजपा प्रत्याशी रोली सिंह ने की ने बड़ी जीत हासिल।

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।भाजपा पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह को 30 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी इंदूसेन यादव को महज 10 वोटो से हार का सामना करना पड़ा।वही डीएम ने भाजपा विधायकों व महानगर जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह प्रमाणपत्र सौपा गया।जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा व सपा के बीच मुकाबला था। सदस्य के चुनाव में सपा के 17, भाजपा के 8, बसपा के 4 व निदर्लीय 11 ने जीत हासिल की। चुनाव में सपा शुरुआत से ही अपनी जीत का दावा कर रही थी। लेकिन वह अपने ही सदस्यों को सहेज रहीं सकी। वहीं भाजपा लगातार बैठके करके जीत का ताना बाना बुन रही थी। भाजपा के पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्यों से लगातार सम्पर्क कर रहे थे। पार्टी लगातार एक बेहतर रणनीति के तहत आगे बढ़ रही थी। जिसके परिणाम स्वरुप भाजपा को बसपा, निर्दलीय सदस्यों के साथ सपा के भी सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो गया।भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रोली सिंह ने बताया कि सब कुछ हमारे कार्य कर्ताओं की और पार्टी के लोगो की सहमति से जीत हासिल की है।पार्टी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी का एक ही एजेंडा सब का साथ सबका विकास के साथ कार्य नियंत्रित करते रहेंगे।

और पढ़े  राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: 4 जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था, भूमिका को लेकर उठे नए सवाल
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…