इकबाल अंसारी ने राम मंदिर के लिए मांगी दुआ जल्द से जल्द बने मंदिर

Spread the love

बाबरी मस्जिद पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का बयान मोहर्रम के पवित्र महीने मे हजरत इमाम हुसैन से मांगी दुआ
की राम मंदिर जल्द से जल्द बने
हजरत इमाम हुसैन के शहीद होने के याद में मनाया जाने वाले त्यौहार मोहर्रम का आज आखिरी दिन है।इस अवसर पर अयोध्या में भी लोगों ने बड़ी संख्या में अपने घरों, मोहल्लों में शहीद हज़रत इमाम हुसैन और हज़रत इमाम हसन की याद में ताजिये रखे हैं। सुबह इनको कर्बला में दफन किया जायेगा। इस अवसर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के मोहल्ले में भी ताजिया रखी गई है जहाँ लोगों का जियारत के लिये आना जाना बना हुआ है। जियारत के लिये पहुंचे इकबाल अंसारी ने बताया कि मोहर्रम इस्लाम का पहला महीना माना जाता है।ओर इस बार तै हिंदुओं का पवित्र महीना सावन भी चल रहा है। इसमुबारक महीने में हम भूखों को खाना खिलाते हैं,प्यासे को पानी पिलाते है। इसके अलावा हम लोग ताजिया की जियारत भी करते हैं और दुआ भी माँगते हैं।हम अयोध्या में रहते हैं यहाँ सभी धर्मों के लोग रहते हैं साथ ही सभी धर्मों के लोग सारे धर्मों का सम्मान भी करते हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है हम इसके लिये भी दुआ करते हैं कि जल्द से जल्द मंदिर बन जाये जिससे हम भी भगवान राम के दर्शन कर सकें और अयोध्या आने वाले सारे लोग भगवान राम के दर्शन करके उनसे जुड़ सकें। साथ ही हम सबके लिये दुआ भी मांगते जिससे कि हिंदू,मुस्लिम, सिख, ईसाई सब का आपस प्रेम कायम रहे और देश तरक्की के रास्ते पर आगै बढ़े।

और पढ़े  गैस सिलिंडर Shortage- 48 घंटे का बचा है समय, बंद हो जाएंगे अधिकांश होटल-रेस्तरां! ठेल वालों को लगेगा तगड़ा झटका

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *