केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा अखिलेश यादव 2012 में अपने पिता के कारण बने मुख्यमंत्री

Spread the love

राजनीति : भाजपा के मंत्री का दावा नियंत्रण में है महंगाई, कम हो रही दरें
भाजपा के मंत्री का दावा नियंत्रण में है महंगाई, कम हो रही दरें
केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा अखिलेश यादव 2012 में अपने पिता के कारण बने मुख्यमंत्री 2017-19 में जनता सिखाया सबक
अयोध्या. देश प्रदेश में जहां लगातार पेट्रोल गैस सहित अन्य चीजों की महंगाई को लेकर जनता परेशानियों का सामना कर रही है और इस महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा सरकार को निशाना बना रही है। तो वही इस बीच ही उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का माहौल बनाने के लिए जनता के बीच आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंच रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने महंगाई ना होने का दावा किया है। तो वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में सिर्फ अपने पिता के कारण मुख्यमंत्री बने।
उत्तर प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा लेकर निकले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा गोंडा के रास्ते अयोध्या पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए देश प्रदेश में महंगाई ना होने का दावा किया और कहा कि इस समय महंगाई नियंत्रण में है जून में जो महंगाई की दर 13.66 और जुलाई में 12.4 पर और वर्तमान में अगस्त का आंकड़ा 11.00 प्रतिशत थोक महंगाई है। और फुटकर महंगाई में जुलाई में ही घटोत्तरी आई है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में अपने पिता मुलायम सिंह के कारण मुख्यमंत्री बन गए थे उसके बाद 2017 और 2019 में दो चुनाव लड़े एक कांग्रेस के साथ और एक बसपा के साथ और दोनों में जनता ने उनकी हैसियत उनको बता दी और भारतीय जनता पार्टी इस बार भी 300 से अधिक सीट लेकर सरकार बनाएगी। वहीं कहा कि कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री का जो संकल्प था सबका साथ और सबका विकास इसे ले करके लोगों की जरूरतें पूरी करना और सुविधाएं बढ़ाने के लिए लोगों ने काम किया चिकित्सा और शिक्षा के लिए काम किया और 2019 में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास करके अपने देश का गौरव वापस लाने का कार्य किया गया। और इस वर्ष इसे और बेहतर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास शुरू कर दिया है।

और पढ़े  पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *