बढती महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया है।

घरेलू गैस के दामों में वृद्धि को लेकर सपाई सड़कों पर उतर कर,सर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर विरोधी नारे लागए।सपा नेता व पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला लेकिन पुलिस प्रशासन ने सपाइयों को रीडगंज चौराहे पर ही रोक लिया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा नेताओं ने प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने सरकार पर आरोप लागते हुये कहा जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई हैं, पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दाम में लगातार हो रही वृद्धि हो रही हैं। लोगों का उत्पीड़न हो रहा हैं।भाजपा किचन में डाका डालने का काम कर रही हैं।कोरोना काल में लोग भुखमरी की कगार पर आ गए।भाजपा लगातार घरेलू गैस का दाम बढ़ा रही हैं।उन्होंने राष्ट्रपति व राज्यपाल से मांग की हैं।बढ़े हुए दामों को लिया जाए वापस लिया जाए।वही मध्यमवर्गीय व गरीबों पर पड़ने वाले बोझ को वापस लिया जाए। जनता की इस लड़ाई को समाजवादी पार्टी लड़ेगी।कहीं जुल्म अत्याचार बढ़ेगा तो समाजवादी पार्टी उतरेगी सड़कों उतरेगी।भाजपा द्वारा जनता को आत्मनिर्भर बनाए जान लेकर पवन पांडे ने भाजपा नेताओं को बताया उल्लू बताया है।पढ़ी शायरी।हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजामे गुलिस्तां क्या होगा।बर्बाद गुलिस्ता करने को बस एक ही उल्लू काफी है। यही उल्लू पूरे प्रदेश व देश को खत्म करने के लिए काफी हैं और जनता इन्ही उल्लुओं को हटाना चाहती है।

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…