आरटीआई का खुलासा : उत्तराखंड राज्य में इस साल अभी तक जारी हुए 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र।

Spread the love

उत्तराखंड में इस साल जनवरी से अप्रैल तक चार महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। जबकि बीते पूरे साल में 62219 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए थे। आरटीआई में विभाग की ओर से दी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में कोविड काल में अब तक 7356 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मॉडल कालोनी आराधर निवासी राकेश बड़थ्वाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत स्वास्थ्य विभाग से 2020 से अप्रैल 2021 तक मृत्यु प्रमाणपत्र की सूचना मांगी थी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक प्रदेश में 85543 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। जिसमें बीते वर्ष जनवरी से दिसंबर तक 62219 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें पुरुष 36865 व महिलाएं 25354 हैं। जबकि इस साल जनवरी से अप्रैल तक 23324 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें पुरुष 13807 व महिला 9517 हैं।


Spread the love
और पढ़े  Road Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *