Road Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

काशीपुर में पैदल जा रहे दंपती को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बरखेड़ा पांडे निवासी सोमपाल ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल सुबह उसके पिता जागन सिंह और माता लीलावती जानवरों के लिए घास लेने के लिए पैदल महुआखेड़ागंज की ओर जा रहे थे। हिमालयन फूड पार्क के सामने पीछे से बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक भाग गया।

सूचना पर उसने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया और पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…