चारधाम यात्रा: 80 आपदा टीमें रहेंगी तैनात, 1200 सीसीटीवी कैमरों व 15 ड्रोन से होगी यात्रामार्ग की निगरानी

Spread the love

चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार यात्रा मार्ग पर 1250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। इनमें से 92 कैमरे धाम परिसरों होंगे जबकि बाकी यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगह स्थापित किए गए हैं। कुल 15 ड्रोन हर वक्त आसमान से निगरानी रखेंगे। इनमें चार-चार हरिद्वार, दो टिहरी, तीन उत्तरकाशी और दो ड्रोन चमोली जिले के रूट पर पर रहेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर इस बार 45 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था प्रबंधन ने की है।

 

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए सभी जिलों की तैयारियों के संबंध में बैठकें की जा रही हैं। यात्रा मार्ग को 16 जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। सात दिन पहले सभी फोर्स यात्रा मार्ग पर तैनात रहेगी। इसके अलावा डेंजर जोन, बोटल नेक और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां भी पर्याप्त फोर्स और उपकरणों सहित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इस पर बॉटल नेक 52 चिह्नित किए गए हैं।

इनमें पांच उत्तराकाशी, छह टिहरी, पांच हरिद्वार, 16 रुद्रप्रयाग, 10 चमोली, दो पौड़ी गढ़वाल और आठ प्वाइंट देहरादून में हैं। कुल 109 लैंड स्लाइड क्षेत्र हैं जिनमें सबसे अधिक टिहरी में 50 क्षेत्र हैं। जबकि, उत्तरकाशी में 20 रुद्रप्रयाग में 13, चमोली में 18 लैंडस्लाइड जोन हैं। सबसे कम पौड़ी में चार और देहरादून में दो लैंड स्लाइड जोन हैं। दुर्घटना संभावित कुल 274 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार में 69 प्वाइंट हैं। सभी जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगावाए जा चुके हैं।

कितने वाहन कहां होंगे पार्क

देहरादून-पार्किंग स्थल 17-क्षमता 2300 छोटे और 1680 बड़े वाहन
हरिद्वार-पार्किंग स्थल 17-क्षमता-39950 छोटे और 4880 बड़े वाहन
पौड़ी-पार्किंग स्थल 13-क्षमता-1455 छोटे और 750 बड़े वाहन
टिहरी-पार्किंग स्थल 14-क्षमता-1165 छोटे ओर 450 बड़े वाहन
चमोली-पार्किंग स्थल 31 -क्षमता-1020 छोटे और 350 बड़े वाहन
रुद्रप्रयाग-पार्किंग स्थल 18-क्षमता-2165 छोटे और 275 बड़े वाहन
उत्तरकाशी -पार्किंग स्थल-छह-क्षमता-1210 छोटे और 900 बड़े वाहन

और पढ़े  केसी वेणुगोपाल ने की प्रेसवार्ता, कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम मंदिर पर भी बोले

ये भी रहेंगी पुलिस व्यवस्थाएं

टूरिस्ट पुलिस सहायता केंद्र- 57
आपदा टीमें-     80 स्थलों पर
एसडीआरएफ-37 स्थलों पर
फायर सर्विस की टीमें-30
जल पुलिस-32 स्थलों पर


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- BJP ने जारी की 18 विभागों के सयोंजकों की सूची, देखें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveघोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी…


    Spread the love