आगरा : पति को बचाने के लिए पत्नी ने मुंह से दी सांस, पत्नी की गोद में पति ने तोड़ दिया दम.

Spread the love

देश में कोरोना का संक्रमण और ऊपर से आक्सीजन की कमी से रोजाना हजारों लोग दम तोड़ रहे हैं। इन दिनों अस्पतालों में मरीज को एक-एक सांस के लड़ते देखा जा सकता है। बेड की कमी के चलते लोग सड़क किनारे ही आक्सीजन लेकर अपने मरीज को बचाने की जुगत कर रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें आक्सीजन न मिलने के बाद अपनों से हाथ धोना पड़ा। किसी की सड़क किनारे मौत हुई तो किसी ने आटो में दम तोड़ दिया। ऐसा ही एक हृदय विदारक तस्वीर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में देखने को मिला है। यहां अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए एक महिला आक्सीजन के लिए भटकती रही। लाख कोशिशों के बाद जब आक्सीजन नहीं मिली तो महिला ने अपनी सांसों से अपने पति की जिंदगी बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन कोशिश बेकार गई। पति ने आॅटो के अंदर ही अपनी पत्नी की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बेबसी और लाचारी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोस रही है। आगरा के विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 की रहने वाली रेनू सिंघल के पति रवि सिंघल की अचानक तबियत खराब हो गई। रवि को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल लेकर दौड़ी। रेनू पति को आटो से अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसको अस्पताल में बेड तो मिल गया लेकिन आटो से दोनों उतरते इससे पहले ही रवि सिंघल की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी। पति की बिगड़ती हालत देखकर पत्नी से रहा नहीं गया और पति की जान बचाने के लिए महिला ने अपने मुंह से पति के फेफड़ों तक सांसें पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दिया। पति की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी काफी देर तक पति को माउथ टू माउथ आक्सीजन देने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही। कुछ देर बाद पति ने आॅटो में ही अपनी पत्नी की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

और पढ़े  श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देसी स्वाद की सौगात: अयोध्या में ‘स्वाद टेस्ट ऑफ इंडिया’ का भव्य शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    पढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या, शव आरी से काटा, नीले ड्रम में धड़ रख भरा सीमेंट

    Spread the love

    Spread the love     आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथालॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली…


    Spread the love

    शादी से पहले ऐसी शर्त, चिकित्सक को शर्म भी न आई, थाने पहुंची पीड़िता रो पड़ी

    Spread the love

    Spread the love   आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने दिल्ली निवासी कथित चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मैट्रिमोनियल साइट पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *