आईपीएल प्रेमियों के लिए खुशखबरी : यूएई में खेले जाएंगे IPL के बाकी मैच

Spread the love

आईपीएल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विशेष आम सभा (एसजीएम) में निर्णय लिया गया है कि आईपीएल-2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने आज अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग दोपहर 12 बजे बुलाई थी। इसके लिए बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली शुक्रवार रात कोलकाता से मुंबई पहुंचे। इस बैठक में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई में कराने के फैसले पर मुहर लगा दी है।  आईपीएल 18 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होने की संभावना है। बीसीसीआई की बैठक के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। 

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए भी लिया है क्योंकि सितंबर-अक्तूबर में भारत में आमतौर पर मौसम खराब रहता है। बता दें कि बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था।


Spread the love
और पढ़े  US-Iran- ईरान से अमेरिका ने ढूंढ निकाला अपना पायलट, राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुष्टि
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *