असम : असम-नगालैंड बॉर्डर पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 उग्रवादी ढेर देखें वीडियो

Spread the love

असम में आज सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर हो गए हैं। सिक्स डिमासा नेशनल लिबरेशन सेना (DNLA) के 6 उग्रवादी रविवार को एक मुठभेड़ में मारे गए। एक वरिेष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मुठभेड़ असम-नागालैंड सीमा के पास हुआ। मुठभेड़ पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षाबलों के साथ उग्रवादी के आमने-सामने हुई।
उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की जानकारी मिलते ही क संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स की एक टीम द्वारा जिला पश्चिम कार्बी आंगलोंग में अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस (एएसपी) प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में किया गया।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गैरकानूनी संगठन के 6 उग्रवादी मिचिबेलुंग क्षेत्र में मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से चार एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मिचिबैलुंग में तलाश अभियान अब भी जारी है। एनकाउंटर के बाद अभियान जारी है।

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड (खापलांग-युंग अंग) के संदिग्ध उग्रवादियों के साथ अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे लोग असम राइफल्स के जवानों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ का ब्योरा जुटा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, उग्रवादियों के लोंगवी गांव के पास जुटे होने की गुप्त सूचना पर सक्रियता बरतते हुए असम राइफल्स ने शनिवार सुबह में अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर नजदीक के सेना अस्पताल पहुंचाया।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *