8 जून तक रहेगी कड़ी पाबंदी, राज्य में त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन लगा।

राजस्थान में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 मई से लेकर 8 जून तक के लिए राज्य में त्रिस्तरीय लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस त्रिस्तरीय लॉकडाउन के तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार शुक्रवार 28 मई दोपहर 12 बजे से मंगलवार 1 जून सुबह 5 बजे तक और शुक्रवार 4 जून दोपहर 12 बजे से मंगलवार 8 जून 5:00 बजे तक बंद रहेंगे।

वहीं इस आदेश के तहत राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के भीतर की गई आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा। अगर कोई यात्री निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जमा नहीं करता है तो उसे 15 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा
विवाह समारोह 30 जून तक स्थगित
राज्य में विवाह समारोह 30 जून, 2021 तक स्थगित रखे जाएंगे। विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। शादी घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही शामिल होंगे और इसकी सूचना gov.in पर या हेल्प लाइन नंबर 181 पर देनी होगी

और पढ़े  2026 शारदीय नवरात्रि- इस बार 10 दिन होगी मां दुर्गा की आराधना, यहां देखें कैलेंडर
  • Related Posts

    खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपने हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, समूह चीन से मिले कुछ खास पुर्जों की मदद…

    पाकिस्तान के पेशावर में दर्दनाक हादसा: स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

    पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 29 बच्चों और एक महिला शिक्षक की मौत हो गई,…