अयोध्या : वीआईपी ड्यूटी में लगी पुलिस को नहीं लगी खबर युवती ने लगाई सरयू के पुराने पुल से छलांग।

Spread the love

वीआईपी ड्यूटी में लगी पुलिस को नहीं लगी खबर युवती ने लगाई सरयू के पुराने पुल से छलांग।नाविक अन्नू माँझी की तत्परता से बची जान।अयोध्या के सरयू घाट की घटना

बीजेपी के शासित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अयोध्या मां सरयू की आरती करने के लिए पहुँचने वाले थे।इसी दौरान एक युवती अज्ञात कारणों से सरयू के पुराने पुल से कूद पड़ी और डूबने लगी। मौके पर वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस को खबर तक नही लगी की युवती ने सरयू में पुराने पुल से छलांग लगाई है।जब इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में जल पुलिस की टीम पहुंची तब तक सरयू घाट पर नाव चलाने वाले नाविक अन्नू माँझी की तत्परता से युवती की जान बच सकी।अनू मांझी अपने नाव से अकेले जाकर डूब रही युवती को नाव में खींच कर बैठाया और उसकी जान बचाई। युवती लगभग 15 वर्ष की बताई जा रही है।युवती की जान बचाने वाले अन्नू मांझी ने बताया कि जल पुलिस हमेशा ही देर में पहुंचती है घाट पर हम लोग मौजूद रहते हैं और अब तक दर्जनों लोगों की जान बचा चुके हैं फिलहाल युवती के नदी में कूदने का कारण का पता नही चल पा रहा है।पुलिस पूछताछ में लगी है।


Spread the love
और पढ़े  मुठभेड़ में ढेर: 4 वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गला दबाकर मारा, फिर शव कार के नीचे था फेंका
  • Related Posts

    BJP विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा,मजदूरी भी नहीं दी, दर्ज किया केस

    Spread the love

    Spread the loveमिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस…


    Spread the love

    2026 UP Board 10th 12th Result-: UP बोर्ड कल शाम 4 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *