क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी सफलता,मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार ।

जनपद की क्राइम ब्रांच व रौनाही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार किया गया। इस मामले का खुलासा एसएसपी शैलेश पांडे ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करके किया है।चोरों की निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।क्राइम ब्रांच व रौनाही पुलिस ने कोला गांव के पास 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले में एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि क्राइम ब्रांच व रौनाही पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार किया गया।इनके पास से चोरी की 20 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच व रौनाही पुलिस ने कोला गांव के पास 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर थाना पूराकलंदर अयोध्या कोतवाली व रौनाही क्षेत्र के।चोरों के पास से एक अवैध तमंचा व दो चाकू भी बरामद भी हुई। एसएसपी ने बताया की विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की हुई मोटरसाइकिल और कुछ बाहर जनपद की भी है। पूछताछ के जरिए और भी इनपुट मिला हुआ है पकड़े गए वाहन चोरों को चिन्हित करके। इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई जल्द ही सुनिश्चित कराई जाएगी

और पढ़े  UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र
  • Related Posts

    UP: भाजपा के अभेद्य किले में दलित कार्ड से सेंध लगाएगी सपा, पश्चिम की 140 सीटों के लिए बिसात

    भारतीय जनता पार्टी के अभेद्य सियासी किले में दलित कार्ड के जरिये सेंध लगाने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी आगरा से विधानसभा चुनाव-2027 का औपचारिक शंखनाद करने जा रही…

    मौसम अपडेट: UP में कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम ठिठुरन शुरू, जानें अगले पांच दिन तक का पूर्वानुमान

    उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ने लगी…