ब्रेकिंग – अयोध्या : चोदह कोसी परिक्रमा परिधि में अवैध वधशाला ओर मांस की बिक्री ब़द कराने को लेकर हिंदू योद्वा संगठन ने किया जनता को जागृत करने का प्रयास..

धर्म नगरी अयोध्या की चोदह कोसी परिक्रमा परिधि में अवैध वधशाला ओर मांस की बिक्री ब़द कराने को लेकर लगातार प्रयासरत हिंदू योद्वा संगठन ने किया जनता को जागृत करने का प्रयास।अयोध्या जनपद के फैजाबाद शहर में चौक घंटाघर से फतेहगंज तक चलाया जन जागरण अभियान। हिंदू योद्वा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा के नेतृत्व में पत्रक बांट कर लोगों से मांस की दूकानें बंद कराने के लिये मांगा गया सहयोग।इससे पहले हिंदू योद्वा संगठन ने शंकरगढ़ बाजार में इसी तरह का अभियान चलाकार लोगों से सहयोग करने की किया था अपील।सहयोग न मिलने पर संगठन ने मांस की दुकानों को जबरन कराया था बंद।हिंदू योद्वा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा का बयान चौदह कोसी परिक्रमा क्षेत्र में मांस की बिक्री और वधशालाओं को बंद कराने को लेकर जिलाधिकारी को पूर्व में क्ई बार दिया जा चुका है जिलाधिकारी को ज्ञापन।कारवाई न होने पर संगठन जनता के बीच जाकर मांग रहा है सहयोग।इस अभियान में मुख्य रूप से हिंदू योद्धा संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महेश मिश्रा नगर संगठन मंत्री प्रत्यूष सनातन नगर अध्यक्ष प्रमोद गौड़ नगर संयोजक शेखर गुप्ता, गुंजन, विजय खरे, मंथन, ,शुभम बाबा, मनीष, संतोष ,रमेश ,आशीष, अभिषेक ,नितिन, शिवम, रौनक ,संजय योगी ,अनिल चौहान ,रोहित, ओम रामानी, देवा गौड़, ध्रुव पंडित ,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू।
  • Related Posts

    लखनऊ में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

    लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा देवी खेड़ा गांव में एक कबाड़ व्यापारी के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल…

    शाहजहांपुर: दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

    दीपावली का त्योहार रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही पूरा शहर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा…