अयोध्या : वन मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे वृक्षारोपण अभियान में

Spread the love

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण व वन मंत्री दारा सिंह चौहान अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली विधानसभा में वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजों पर और उन्नाव में पत्रकार के साथ हुई मारपीट पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से निष्पक्ष है. उन्नाव की घटना की जांच कराई जा रही है. दोषी पाए जाने पर सीडीओ को बख्शा नहीं जाएगा. लोकतंत्र पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं.आरोप है कि 10 जुलाई को उन्नाव में हो रहे ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मियागंज ब्लॉक में कवरेज करने के दौरान, सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने पहले तो एक चैनल के कैमरामैन को धक्का देते हुए उसको दौड़ा लिया था. सीडीओ ने कैमरामैन के साथ मारपीट भी की थी. पत्रकारों की भीड़ बढ़ती देख सीडीओ कैमरामैन को छोड़कर ब्लॉक के अंदर चले गए.
वही इस मामले में मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार की पिटाई निंदनीय है. पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. उन्नाव की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन अगर सरकार के संज्ञान में होगा, तो जांच के बाद कार्रवाई जरूर होगी.ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि ये आरोप नया नहीं है, जो भी विपक्ष में होता है, इस तरह का आरोप लगाता है. भाजपा सरकार आरोप-प्रत्यारोप को किनारे करते हुए आगे बढ़ रही है. विधानसभा चुनाव में सपा व आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि डेमोक्रेसी में सभी को अधिकार है कि कौन किसके साथ तालमेल करता है. लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा रोल होता है. लोकतंत्र में संख्या बल का महत्व है. संख्या बल जिसके साथ होता है, जीत उसी की होती है. पर्यावरण व वन मंत्री दारा सिंह चौहान अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर पौधे रोपे. वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव व डीएफओ भी मौजूद रही.

और पढ़े  अयोध्या- हर बूथ पर सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *