अयोध्या : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात अपना खून पसीना बहाकर जीता चुनाव।

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ऐतिहासिक जीत होने के बाद भाजपा के गोसाईगंज विधायक व महानगर अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की है। विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने कहा कि जीत जो 9 ब्लॉकों पर हुए है हमारे कार्यकर्ता ने दिन रात अपना खून पसीना बहकर जीत दिलाया है.खास कर हमारी गोसाईगंज विधानसभा में 3 की 3 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ने भारी मतों से जीत हासिल की है।एक कार्यकर्ता के रूप में हर व्यक्ति मेहनत करता है.चाहे एमपी,एमएल हो सामान्य कार्यकर्ता हो दायित्व अलग अलग हो सकता है कोई विधायक, सांसद,अध्यक्ष कार्यकर्ता पार्टी के सभी लोगों ने मेहनत किया है मेहनत का परिणाम मिला है। गोसाईगंज विधायक ने कहा हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को केंद्र में प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं यह जो जीत हुई है अपने कार्यकर्ताओं के चरणों में हम भेंट करते हैं। वहीं भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा भाजपा की इस प्रचंड जीत की बधाई दी.इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री जी की जन कल्याण योजना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की जन कल्याण योजनाएं उनको इस जीत का आशय है जीत के हमारे सभी कार्यकर्ताओं का भी है हमारे सभी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय बताया है। वही पचायत चुनाव की जो रणनीति थी सबका साथ सबका विकास
और सबका विश्वास इसको हम जीतने में सफल हो गए हैं यही हमारी रणनीति है उन्होंने कहा कि यह प्रचंड बहुमत साबित करता है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के लगभग साढे चार कार्य वर्ष मैं किया है उसी का यह फल है।

और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…