अयोध्या- हर बूथ पर सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी महानगर क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों में प्रभारी, प्रवासी एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथवार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पार्टी प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को सूचीबद्ध करने के साथ ही बूथ क्षेत्र में स्थित मठ-मंदिरों की सूची तैयार करेगी। इसके अलावा बूथ स्तर पर बने सोशल मीडिया ग्रुप को भी और सक्रिय किया जाएगा।
बैठकों में बूथ के प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार करने, बूथ क्षेत्र के मठ-मंदिरों का विवरण जुटाने तथा बूथ पर सोशल मीडिया इंचार्ज के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की उपलब्धता सुनिश्चित करने और भाजपा के संभावित मतदाताओं को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठक में वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा तथा 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथवार भाजपा की स्थिति का विवरण तैयार करने को कहा गया। इसमें बूथ पर पार्टी को मिले मतों और पिछले चुनावों के प्रदर्शन का तुलनात्मक ब्योरा जुटाया जाएगा।
आशापुर शक्ति केन्द्र पर बैठक के बाद महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि बूथ क्षेत्र के मठ-मंदिरों, सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं का व्यवस्थित ब्योरा तैयार होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को भी अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, रीना द्विवेदी, बालकष्ण वैश्य, हरभजन गौड, अरविन्द सिंह, अमल गुप्ता, शिवम शुक्ला, प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, डा राकेश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु अग्रवाल, निशांत गुप्ता, अभिषेक सागर, अमित त्रिपाठी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राम भजन वर्मा, फूल चंद्र रावत, जय नारायण सिंह रिंकू, विनय निषाद, सहित अन्य पदाधिकारियों विभिन्न शक्ति केन्द्र की बैठक में उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…