अयोध्या : तराशे पत्थरों की आकृति, कार्यशाला से मंदिर मॉडल के एक हिस्से के पत्थरों को पहुंचाया गया राम जन्मभूमि परिसर..

Spread the love

राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम लला का दर्शन करने वाले भक्तों को अब मंदिर निर्माण के हर पहलू का दर्शन राम जन्मभूमि परिसर में कराया जा रहा है इसके लिए पूर्व में राम मंदिर के मॉडल को स्थापित किया गया है।
श्री रामलला का दर्शन करने वाले भक्त देखेंगे पत्थरों की तैयारी
श्री रामलला का दर्शन करने वाले भक्त देखेंगे पत्थरों की तैयारी
राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर लगाए जाएंगे तराशे के पत्थरों की आकृति, कार्यशाला से मंदिर मॉडल के एक हिस्से के पत्थरों को पहुंचाया गया राम जन्मभूमि परिसर

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम लला का दर्शन करने वाले भक्तों को अब मंदिर निर्माण के हर पहलू का दर्शन राम जन्मभूमि परिसर में कराया जा रहा है इसके लिए पूर्व में राम मंदिर के मॉडल को स्थापित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिन पत्थरों से मंदिर का निर्माण किया जाएगा उसके भी स्वरूप का दर्शन परिसर में कराया जाएगा। जिसके लिए मंदिर कार्यशाला में रखें पत्थरों के कुछ हिस्सों को दर्शन मार्ग पर लगाया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान संघ के शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण की भी जानकारी लेने पहुंचेंगे इसको लेकर परिषद में भी तैयारी शुरू कर दी गई है तो वही तैयारियों के दौरान परिसर में दर्शन मार्ग पर मंदिर निर्माण में लगने वाली पत्थरों की आकृति को भी दर्शाया जा रहा है जिससे मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाली पत्थरों का भी भक्तों को दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों के कुछ हिस्सों को परिसर पहुंचाया गया है जो मंदिर के आकृति के रूप में जोड़ते हुए दर्शाया जाएगा।
राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर तैयार किए गए फाउंडेशन पर राफ्ट निर्माण किया जा रहा है। जिसका कार्य नवंबर में ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद मंदिर का प्लिंथ तैयार किया जाएगा। जिसके लिए मिर्जापुर के बलुवा पत्थर व जशवंतपुर बैंग्लोर से ग्रेनाइट के पत्थरों की आपूर्ति की जा रही है। इस बीच मंदिर निर्माण को लेकर चल रही तैयारी में निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 18 व 19 अक्टूबर को आयोजित किया गया। जिसमे समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र,विमलेंद्र मोहन मिश्र, एलएंडटी व टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनयर व आर्किटेक आशीष सोनपुरा भी शामिल होंगे। तो वही मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़े  जासूसी नेटवर्क से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा, 3 खातों में भेजे गए 45 लाख रुपये

Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *