आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा पाकिस्तान से मैच सही नहीं

आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा पाकिस्तान से मैच सही नहीं
दिल्ली सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित भूमि पूजन में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह ने कहा कि राम मंदिर के साथ अब मथुरा काशी का विरोध निर्माण

अयोध्या. दिल्ली सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि तालिबान की घटना आज भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। एक गोली चलेगी तो सौ गोली चलाएंगे हमारे जवान और आम नागरिकों को चैलेंज किया था। अब तक हमारे सीआरपीएफ के जवानों ने कम से कम 15 आतंकी को ढेर किया है। और अब जब तक आतंकवादी व पाकिस्तान हाथ खड़ा नहीं कर लेता है। तब तक गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

भारत vsपाकिस्तान के बीच मैच होना नहीं चाहिए था इतने जवान हमारे शहीद हुए हम जवाब दे रहे हैं बाकी सरकार की पॉलिसी क्या है। हमें नरेंद्र मोदी के ऊपर यकीन है। आतंकवाद को समाप्त करने चाहे मैच चलता है उनके तरफ से कोई कमेंट नहीं आ रहे हैं गोली चलती है तो हम भी चलाते हैं।वहीं कहा कि बीएसएफ को मिले अधिकार को लेकर बताया कि यह अधिकारी उनके के लिए जरूरी था क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था में कमजोरी आ रही थी। अब इसके होने से आतंकवाद घटाएं कम होंगी और नारको टार्जम ड्रग्स का भी खात्मा होगा।
अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के साथ अब काशी और मथुरा को लेकर मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि राम जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है अगला मिशन के लिए राम जी के चरणों में हम कामना करते हैं काशी और मथुरा भी इसी तरीके से निर्माण हो और इसी तरीके से मुक्त हो और फिर जय श्री राम हो और हर हर महादेव

और पढ़े  UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…