अयोध्या : आज होगा गांधी सभागार में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण; कार्मिकों की ट्रेनिंग में उपस्थित अनिवार्य।

Spread the love

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा की मतगणना 10 मार्च 2022 को कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने मतगणना की तैयारी को लेकर निर्देश दिए हैं कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए।
त्रुटिविहीन मतगणना कराए जाने के लिए सभी कार्मिकों का बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके क्रम में आज दिनांक 4 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। सभी कार्मिकों को ट्रेनिंग में उपस्थित रहना अनिवार्य है, अनुपस्थित रहने वालो कार्मिकों के विरोध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफ0आई0आर दर्ज करायी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, अस्त्र-शस्त्र, पानी की बोतल, सैनिटाइजर माचिस या अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए कोई भी किसी प्रकार की सामग्री अपने साथ लेकर ना आए।
उन्होंने मतगणना स्थल पर बेहतर साफ-सफाई व मोबाइल टॉयलेट का प्रबंध करने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम व मानक के अनुरूप अन्य चिकित्सा सेवाओं के साथ ही एंबुलेंस का प्रबंध करें


Spread the love
और पढ़े  सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आज, 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में भरेंगे हुंकार
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *