रामनगरी अयोध्या का एक छात्र यूक्रेन में फंसा

यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है. रविवार को एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची. इस फ्लाइट में 250 भारतीय नागरिक सवार थे.तो वही उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।इसी कड़ी में रामनगरी अयोध्या का एक छात्र यूक्रेन में फंसा हुआ है।जो शहर के राघव विहार रानोपाली का रहने वाला है। छात्र जटाशंकर सिन्हा 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए घर के परिजनों ने बताया कि यूक्रेन में छात्रों के साथ बहुत बदसलूकी हो रही है। छात्रों की लगातार पिटाई हो रही है। छात्रों को यूक्रेन पुलिस द्वारा ट्रेनों से भारतीय छात्रों को उतार दिया जा रहा है। मेरा बेटा किसी तरीके से बुल्गारिया की राजधानी बोपारिस्ट पहुंचा है।जहां भारतीय एंबेसी छात्र जटाशंकर सिन्हा की पूरी मदद कर रही है। मेरी अपने पुत्र से टेलीफोन के माध्यम से बात हुई है उसने बताया कि इंडियन एंबेसी ने मुझे रुकने की व्यवस्था एवं भोजन उपलब्ध कराया है। छात्रों ने कहा कि मेरा सामान यूक्रेन के लोगों ने जबरदस्ती छीन लिया है मेरे पास ना तो कोई कपड़ा है और ना ही मेरा सामान मेरे पास है.

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…