UP Election 2022: किसान नाराज हैं- यूपी में भाजपा की चुनावी डगर पर तोगड़िया की बड़ी भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ दो चरण शेष हैं। तीन और 7 मार्च को दो और चरणों का मतदान बचा है। इस चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने दावा किया कि यूपी का ये चुनाव भाजपा के लिए कठिन है क्योंकि किसान नाराज हैं।

विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव जीतना कठिन होगा क्योंकि वहां किसान व्यथित और नाराज हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा कि किसान मुआवजे के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का इंतजार कर रहे हैं जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोनों पर ही कदम नहीं बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे

और पढ़े  यह एक मुसलमान होने की सजा है?: जेल से बाहर आने पर छलका आजम का दर्द, बोले- कानून का वजूद खत्म हो चुका
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…