ससुराल से मायके के लिए बच्चों के साथ निकली महिला नहीं पहुंची मायके पति परेशान ।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के बिरौली झाम गांव निवासिनी कृष्णा देवी अपने दो बच्चों को लेकर कटरा देवरा के लिए घर से निकली थी जो वहां नहीं पहुंची वहीं पति सियाराम कोरी ने कुमारगंज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी कृष्णा देवी बेटी नंदिनी और बेटा दीपक को साथ लेकर 22 फरवरी को घर से देवरा कटरा के लिए निकली थी जहां पर उसका मायका है कई दिन बीत जाने के बाद जब पति सियाराम कटरा देवरा पत्नी व बच्चों से मिलने पहुंचा तो मायके वालों ने बताया कि वह यहां आई ही नहीं पति के शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार कृष्णा देवी स्वयं सहायता समूह में भी है जिसमें तीस हजार का कर्ज लिया है । सियाराम का कहना है कि उसके दोनों बच्चों को थाने पर हाजिर करवाया जाए जो निर्णय लिया जाएगा मुझे मान्य होगा ।
जब उक्त प्रकरण को लेकर कुमारगंज थानाध्यक्ष से जानकारी चाही गई तो उन्होंने ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कराई जा रही है।

और पढ़े  हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…