यूट्यूबर जसबीर सिंह: 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया जासूसी का आरोपी जसबीर सिंह,मोहाली कोर्ट में हुई पेशी

Spread the love

 

 

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह का तीन दिन का पुलिस रिमांड आज खत्म हो गई। जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली एसएसओसी ने पकड़ा था। जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसके यूट्यूब चैनल के 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं।
जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  रमजान- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच खाड़ी देशों में ईद कल, विशेष प्रतिबंध लागू
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love