Youtuber Bobby Kataria:अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने किया दिल्ली में सरेंडर,अब होगी देहरादून में खातिरदारी

Spread the love

देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।

इससे पहले 11 अगस्त को देहरादून के कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा हुआ था। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि बॉबी कटारिया को लेकर दिल्ली जेल में बी वारंट दाखिल कर दिया गया है। एक अक्तूबर को कटारिया को देहरादून लाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले बॉबी ने देहरादून कोर्ट में भी सरेंडर की अर्जी दी थी। लेकिन वह यहां नहीं पहुंचा था। 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।


Spread the love
और पढ़े   हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *