उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग और नौकरी में आरक्षण, CM धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड सरकार अब सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल और युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की है।

यह ट्रेनिंग राज्य के सभी 13 जिलों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभाग को निर्देश दिए थे कि राज्य के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वे सेना में सेवा करने का मौका पा सकें।

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

मुफ्त ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उत्तराखंड का मूल निवासी होना जरूरी है या फिर वे राज्य के किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हों या कार्यरत हों।

पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार ने हाई स्कूल परीक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ पास की होनी चाहिए।
  • हर विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है।
  • ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष रखी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैनिक परंपरा को देखते हुए सरकार यह पहल कर रही है ताकि राज्य के युवा अग्निवीर योजना के तहत सेना में योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया जाएगा।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…