मोतीनगर / हल्द्वानी- नशे पर कड़ा प्रहार, 48 लाख रुपए की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने तथा नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में सघन चेकिंग कर नशे की चेन को तोड़ने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री अमर चन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आज दिनांक- 23.10.2025 को पुलिस/SOG की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राजकीय इन्टर कॉलेज मोतीनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर 02 अभियुक्तगणों को 162.14 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 48 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0-355/2025 धारा- 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा स्मैक शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लाई गई थी।

 

नाम पता अभियुक्त –
1- तस्लीम खान पुत्र नन्हे खान निवासी ग्राम रोहनिया थाना बहेड़ी जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष
2- मो0 राशिद खान पुत्र आलम साह निवासी ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानावाद जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष

बरामदगी –
1-अभियुक्त तस्लीम खान से 89.67 ग्राम अवैध स्मैक
2-अभियुक्त राशिद खान से 72.47 ग्राम अवैध स्मैक
3-मो0सा0 UP25CY 0703 स्प्लेण्डर

गिरफ्तारी टीम –
1-उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मण्डी
2-उ0नि0 राजेश जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0
3-कानि0 अमर सिंह कोतवाली हल्द्वानी
4-कानि0 मो0 अजहर कोतवाली हल्द्वानी
5-कानि0 संतोष बिष्ट एस0ओ0जी0
6-कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा एस0ओ0जी0
7-कानि0 अरुण राठौर एस0ओ0जी0

और पढ़े  लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली: छह को देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, पदयात्रा से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…